News Capsule/न्यूज कैप्सूल: ईरान युद्ध से बासमती निर्यात प्रभावित

09-Mar-2026 04:15 PM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: ईरान युद्ध से बासमती निर्यात प्रभावित
★ ईरान में चल रहे युद्ध के कारण भारत से बासमती चावल का निर्यात प्रभावित हो गया है। करीब 4 लाख टन बासमती चावल जहाजों और बंदरगाहों पर फंसा हुआ है। शिपिंग कंपनियों ने प्रति कंटेनर लगभग 2000 डॉलर का वार सरचार्ज भी लगा दिया है, जबकि एक कंटेनर में करीब 20 टन चावल लोड होता है।
★ भारत हर साल लगभग 60 लाख टन बासमती चावल (करीब ₹50,000 करोड़) का निर्यात करता है। कुल बासमती निर्यात का लगभग 25% ईरान और करीब 45% खाड़ी देशों को जाता है।
★ यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो घरेलू बाजार में बासमती के दाम गिर सकते हैं, जिससे किसानों को नुकसान और अगले सीजन में बासमती की बुवाई पर असर पड़ सकता है।