News Capsule/न्यूज कैप्सूल: एल नीनो की सक्रियता बढ़ने के आसार: खरीफ फसल हो सकती हैं प्रभावित
09-Mar-2026 12:10 PM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: एल नीनो की सक्रियता बढ़ने के आसार: खरीफ फसल हो सकती हैं प्रभावित
★ यूरोपीय मौसम एजेंसी ECMWF के अनुसार इस साल मई तक एल नीनो बनने और अगस्त तक इसके मजबूत होने की संभावना है। मॉडल के 50 एनसेंबल डेटा के अनुसार मध्यम एल नीनो की 98%, मजबूत एल नीनो की 80% और सुपर एल नीनो की 22% संभावना जताई गई है।
★ प्रशांत महासागर के पूर्वी और भूमध्यरेखीय क्षेत्र में समुद्र का तापमान तेजी से बढ़ने लगा है। साथ ही वायुमंडलीय परिस्थितियाँ भी एल नीनो बनने के अनुकूल हो रही हैं।
★ अगर भारतीय महासागर डाइपोल (IOD) का सकारात्मक चरण साथ में बनता है, तो एल नीनो के बावजूद भारत में मानसून पर असर कम पड़ सकता है।
★ फिलहाल प्रशांत महासागर में तेज पश्चिमी हवाएँ और केल्विन वेव्स गर्म पानी को पश्चिम से पूर्व की ओर धकेल रही हैं, जिससे एल नीनो बनने की प्रक्रिया तेज हो सकती है।
★ रबी सीजन में बारिश कम रही जिससे जमीन में नमी की मात्रा कम है।
★ एल नीनो का प्रभाव एशिया के देशों पर असर डाल सकता है जिससे खरीफ फसलों के उत्पादन पर असर पड़ सकता है।
