News Capsule/न्यूज कैप्सूल: एफसीआई की ओएमएसएस (डी) खाद्यान्न बिक्री – प्रमुख परिचालन दिशानिर्देश

30-Jul-2026 05:48 PM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: एफसीआई की ओएमएसएस (डी) खाद्यान्न बिक्री – प्रमुख परिचालन दिशानिर्देश
1. गेहूं का आरक्षित मूल्य
* गेहूं का आरक्षित मूल्य परिवहन लागत को छोड़कर निर्धारित किया गया है।
* अंतिम डिपो-वार आरक्षित मूल्य में परिवहन लागत जोड़कर तय किया जाएगा।
* पंजाब एवं हरियाणा के गेहूं के लिए परिवहन लागत लुधियाना से तथा मध्य प्रदेश के गेहूं के लिए भोपाल से संबंधित होगी।
~~~~~~~
2. नीति की वैधता
* वर्तमान OMSS(D) नीति 30 जून 2027 तक प्रभावी रहेगी।
* अंतिम नीलामी में खरीदे गए स्टॉक का उठाव भी केवल 30 जून 2027 तक ही किया जा सकेगा।
* निर्धारित अवधि तक नहीं उठाए गए स्टॉक की राशि सफल बोलीदाता को वापस की जा सकती है।
~~~~~~~
3. पात्र खरीदार
   निम्नलिखित खरीदार ही नीलामी में भाग लेने के पात्र होंगे:
~~~~~~~
* बल्क उपभोक्ता
* आटा मिलें
* चावल उत्पाद निर्माता
* सहकारी संस्थाएं/सहकारी संघ (जहां योजना के तहत अनुमति हो)
* खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां
महत्वपूर्ण: इस बार भी गेहूं व्यापारियों को नीलामी में भाग लेने की अनुमति नहीं होगी।
~~~~~~~
4. साप्ताहिक ई-नीलामी
* एफसीआई के क्षेत्रीय कार्यालय प्रत्येक सप्ताह शुक्रवार को अगले सप्ताह बुधवार और गुरुवार को आयोजित होने वाली ई-नीलामी का टेंडर जारी करेंगे।
* हालांकि, अभी तक पहली साप्ताहिक निविदा जारी करने की तिथि की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
~~~~~~~
5. एक PAN पर केवल एक भागीदारी
* एक क्षेत्र में प्रत्येक साप्ताहिक नीलामी के लिए एक PAN नंबर पर केवल एक ही बोली स्वीकार होगी।
* चाहे उसी PAN के अंतर्गत कई फर्म, कई GST पंजीकरण या विभिन्न राज्यों में कई शाखाएं क्यों न हों।
~~~~~~~
6. रिलीज ऑर्डर
* सफल बोलीदाता को पूरा मूल्य तथा लागू कर (Taxes) जमा करने के बाद ही रिलीज ऑर्डर डाउनलोड करने की अनुमति होगी।
* आंशिक रिलीज ऑर्डर जारी नहीं किया जाएगा।
~~~~~~~
7. भुगतान की समय-सीमा
* भुगतान की अवधि की गणना में बोली स्वीकृति की सूचना वाला दिन शामिल नहीं किया जाएगा।
~~~~~~~
8. स्टॉक उठाव की समय-सीमा
* सफल बोलीदाता को स्वीकृति की सूचना मिलने के 15 दिनों के भीतर स्टॉक का उठाव करना होगा।
~~~~~~~
9. 3 कार्य दिवस की अतिरिक्त राहत
* यदि एफसीआई की ओर से रैक उपलब्धता, श्रमिक समस्या या अन्य परिचालन कारणों से उठाव में देरी होती है, तो सामान्य उठाव अवधि समाप्त होने के बाद 3 कार्य दिवस की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।