News Capsule/न्यूज कैप्सूल: एफसीआई चावल से एथेनॉल उत्पादन हेतु नई संशोधित नीति जारी

08-May-2026 02:17 PM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: एफसीआई चावल से एथेनॉल उत्पादन हेतु नई संशोधित नीति जारी
★ एथेनॉल उत्पादन के लिए प्राथमिकता से पुराने एवं टूटे हुए चावल का उपयोग किया जाएगा।
★ एफसीआई चावल की बिक्री कीमत पूरे भारत में 2320 रुपये प्रति क्विंटल तय की गई है, जो 1 नवंबर 2025 से 30 जून 2026 तक लागू रहेगी।
★ कुल आवंटन सीमा 72 लाख टन निर्धारित की गई है, जिसमें पहले से आवंटित 52 लाख टन के अतिरिक्त 20 लाख टन और शामिल हैं।
★ डिस्टिलरी को एफसीआई चावल केवल तभी मिलेगा जब उनके पास OMCs (तेल विपणन कंपनियों) के साथ वैध एथेनॉल आपूर्ति अनुबंध होगा।
★ चावल उठान के लिए डिस्टिलरी सीधे एफसीआई के डिविजनल कार्यालय से संपर्क कर सकेगी और आवश्यकता अनुसार एक या कई किश्तों में उठान कर पाएगी।
★ पूरी बिक्री केवल अग्रिम भुगतान (Pre-payment) आधार पर होगी। किसी प्रकार की उधारी बिक्री की अनुमति नहीं होगी।
★ एफसीआई गोदाम से डिस्टिलरी तक परिवहन खर्च संबंधित डिस्टिलरी को वहन करना होगा। 
★ डिस्टिलरी को अग्रिम भुगतान के साथ इंडेंट देना होगा।
★ भुगतान सत्यापन के 24 घंटे के भीतर रिलीज ऑर्डर (RO) जारी किया जाएगा।
★ डिस्टिलरी को रिलीज ऑर्डर जारी होने के 10 कार्य दिवसों के भीतर चावल उठाना होगा।
★ जरूरत पड़ने पर रेलवे रैक के माध्यम से भी चावल आपूर्ति की जा सकेगी।
★ अवकाश या गैर-कार्य दिवसों में भी उठान सुविधा उपलब्ध कराने का प्रावधान रखा गया है।