News Capsule/न्यूज कैप्सूल: चीनी उद्योग ने सरकार से 20% से अधिक एथेनॉल ब्लेंडिंग बढ़ाने की मांग की

13-Mar-2026 04:42 PM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: चीनी उद्योग ने सरकार से 20% से अधिक एथेनॉल ब्लेंडिंग बढ़ाने की मांग की

★ भारत के चीनी उद्योग ने सरकार से एथेनॉल मिश्रण (ब्लेंडिंग) को मौजूदा 20% से आगे बढ़ाने की मांग की है। उद्योग का कहना है कि अतिरिक्त उत्पादन क्षमता का उपयोग करने और कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम करने के लिए यह जरूरी है।

★ सरकार ने संकेत दिया है कि एलपीजी और कच्चे तेल की मौजूदा स्थिति सामान्य होने के बाद एथेनॉल ब्लेंडिंग बढ़ाने पर विचार किया जाएगा।

★ मौजूदा एथेनॉल सप्लाई वर्ष (नवंबर–फरवरी) में चीनी उद्योग ने 292 करोड़ लीटर की प्रतिबद्धता में से लगभग 119 करोड़ लीटर एथेनॉल की आपूर्ति की है, जबकि अनाज आधारित इकाइयों ने 766 करोड़ लीटर में से लगभग 209 करोड़ लीटर एथेनॉल की आपूर्ति की है।

★ उद्योग संगठन ISMA के अनुसार, एथेनॉल ब्लेंडिंग कार्यक्रम से कच्चे तेल के आयात में कमी, किसानों को बेहतर भुगतान और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है। 2014 में जहां एथेनॉल सप्लाई 38 करोड़ लीटर थी, वहीं अब यह बढ़कर 660 करोड़ लीटर से अधिक हो गई है। इससे किसानों को करीब ₹1.18 लाख करोड़ का भुगतान हुआ और लगभग ₹1.36 लाख करोड़ की विदेशी मुद्रा की बचत हुई।