News Capsule/न्यूज कैप्सूल: चीनी उत्पादन में जबरदस्त बढ़ोत्तरी
02-Dec-2025 11:05 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: चीनी उत्पादन में जबरदस्त बढ़ोत्तरी
★ कल नेशनल फेडरेशन ऑफ़ कोपरेटिव शुगर फेक्ट्रीज़ (NFCSF) ने 30 नवम्बर 2025 तक चीनी उत्पादन के आकडे दिए, आकडे अचंभित करने वाले।
★ गत सीजन में इसी अवधि के दौरान 27.6 लाख टन चीनी उत्पादित की गयी थी जो अब 41.35 लाख टन पहुंच चुकी है यानी गत वर्ष से चीनी उत्पादन बड़ी तेजी से हो रहा है।
★ इस वर्ष गन्ना से चीनी की रिकवरी 8.52% आ रही है जो गत वर्ष 8.29% थी।
★ चालू वर्ष में NFCSF ने 315 लख टन चीनी उत्पादन का अनुमान दिया जो 2024-25 में 261.8 लाख टन था।
★ बढ़ते उत्पादन को देख भविष्य में चीनी की उपलब्धता बढ़ सकती है अगर अंतर्राष्ट्रीय बाजार नहीं सुधरे तो 15 लाख टन निर्यात लक्ष्य पूरा हो पाना भी मुश्किल। जैसा पिछले सीजन में हुआ था। कुल मिलाकर चीनी में स्टॉकिंग से करें परहेज।
