News Capsule/न्यूज कैप्सूल: चीनी: उत्पादन बढ़ा, लेकिन सप्लाई संतुलन पर दबाव

08-Apr-2026 12:15 PM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: चीनी: उत्पादन बढ़ा, लेकिन सप्लाई संतुलन पर दबाव
★ इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (ISMA) द्वारा आयोजित एक कांफ्रेंस में दिए गए आंकड़ों से संकेत मिलता है कि 2025-26 सीजन में भारत का चीनी बाजार “संतुलित लेकिन दबाव में” बना हुआ है।
★ उत्पादन में मजबूत बढ़ोतरी के बावजूद कुल उपलब्धता में कमी और खपत में हल्की गिरावट देखी गई है, जिससे बाजार पूरी तरह नियंत्रित संतुलन पर निर्भर दिखाई दे रहा है।
~~~~~~
उत्पादन बढ़ा, लेकिन बफर घटा
★ ISMA के अनुसार, 2025-26 में कुल चीनी उत्पादन बढ़कर 320 LMT रह सकता है, जो पिछले साल के 295.07 LMT से करीब 25 LMT अधिक होगा। हालांकि, ओपनिंग स्टॉक 78 LMT से घटकर 50.03 LMT रह जाने के कारण कुल उपलब्धता 4 LMT कम होकर 335 LMT पर आ गई।
~~~~~
एथेनॉल डायवर्जन जारी
★ एथेनॉल के लिए गन्ने का उपयोग बढ़कर 35 LMT पहुँच सकता है, जिससे शुद्ध चीनी उत्पादन 285 LMT पर पहुंचेगा। यह दर्शाता है कि सरकार का एथेनॉल ब्लेंडिंग प्रोग्राम लगातार प्रभावी बना हुआ है।
~~~~~~
खपत और निर्यात में गिरावट
★ घरेलू खपत 280 MT से घटकर 277 MT रह सकती है, जबकि निर्यात भी 9 MT से घटकर 8 MT पर आ सकता। यह संकेत देता है कि मांग में नरमी और निर्यात पर नियंत्रण दोनों जारी हैं।
~~~~~~
स्टॉक स्थिर, नीति संतुलित
★ सीजन के अंत में बैलेंस स्टॉक 50.03 MMT पर स्थिर रहने का अनुमान है, जो यह दिखाता है कि सरकार सप्लाई-डिमांड को संतुलित रखने में सफल रही है।
★ ISMA के ताज़ा आंकड़े बताते हैं कि भारतीय चीनी बाजार फिलहाल “मैनेज्ड बैलेंस” की स्थिति में है, जहां किसी बड़े झटके की बजाय नीतिगत संतुलन ही आगे की दिशा तय करेगा।