News Capsule/न्यूज कैप्सूल: चीनी निर्यात पर “कर्ब” की चर्चा बनाम हकीकत: राहिल शेख (Managing Director, MEIR)

08-Apr-2026 12:11 PM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: चीनी निर्यात पर “कर्ब” की चर्चा बनाम हकीकत: राहिल शेख (Managing Director, MEIR)
★ राहिल शेख के अनुसार भारत में चीनी निर्यात को लेकर जो “संभावित प्रतिबंध” की चर्चा हो रही है, वह ज़मीन हकीकत से थोड़ी अलग है।
★ भारत में चीनी निर्यात का विंडो पहले से ही 30 सितंबर तक सीमित रहता है, और फिलहाल ऐसा कोई संकेत नहीं है कि सरकार इसे आगे बढ़ाएगी। इसलिए भविष्य में “निर्यात पर रोक” की बात कुछ हद तक बढ़ा-चढ़ाकर कही जा रही है।
★ एथेनॉल ब्लेंडिंग तेजी से बढ़ रही है और गन्ने का एक हिस्सा एथेनॉल उत्पादन में जा रहा है। लेकिन सरकार की नीति पहले से ही संतुलित है, जिसमें ध्यान रखा जा रहा है कि घरेलू चीनी की उपलब्धता बानी रहे, किसानों को समय पर भुगतान हो और ईंधन (एथेनॉल ब्लेंडिंग) के लक्ष्य भी पूरा हो।
निर्यात को अचानक रोकने की बजाय सख्ती से मैनेज किया जा रहा है।
★ वैश्विक बाजार में कीमतें मजबूत हो रही हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या भारत अतिरिक्त प्रतिबंध लगाएगा या  क्या भारत निर्यात के अवसर खो देगा?
★ मौजूदा स्थिति में सरकार का फोकस “बैलेंस” पर है, न कि अचानक प्रतिबंध पर। इसलिए निर्यात कर्ब की चर्चा से ज्यादा अहम यह है कि भारत बदलते वैश्विक बाजार में अपने अवसरों का कितना लाभ उठा पाता है।