News Capsule/न्यूज कैप्सूल: चीनी मिलों ने अगस्त में सिर्फ 7.22 लाख टन चीनी ₹50/kg के औसत भाव पर बेची
★ ISMA और NFCSF के अनुसार, 17–31 अगस्त 2026 के दौरान चीनी मिलों ने करीब 7.22 लाख टन चीनी औसतन ₹4,996.98/क्विंटल (लगभग ₹50/kg) के भाव पर बेची।
★ वर्तमान में देश का औसत एक्स-मिल चीनी भाव करीब ₹4,450/क्विंटल है, जो अपने उच्चतम स्तर से लगभग 30% नीचे है। 2025-26 सीजन में अब तक औसत एक्स-मिल प्राप्ति करीब ₹4,100/क्विंटल (₹41/kg) रही है।
★ संगठनों के अनुसार, अगस्त में ऊंचे भाव का दौर बेहद सीमित रहा और कुल घरेलू खपत का केवल 2.5% से भी कम हिस्सा उस दौरान बिका। खुदरा चीनी भाव भी घटकर करीब ₹57.5/kg रह गए हैं।
★ चीनी मिलों ने 2025-26 सीजन में गन्ना किसानों को करीब ₹1.12 लाख करोड़ का भुगतान कर दिया है, जो कुल देय राशि का 97% से अधिक है।