News Capsule/न्यूज कैप्सूल: बढ़ने लगे क्रूड आयल के भाव

09-Mar-2026 11:58 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: बढ़ने लगे क्रूड आयल के भाव
★ पश्चिम एशिया युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल देखा गया है। ब्रेंट क्रूड की कीमत 3.5 साल में पहली बार 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंचकर लगभग 107.97 डॉलर प्रति बैरल हो गई। वहीं अमेरिकी कच्चा तेल (WTI) करीब 103.65 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।
★ तेल की कीमतों में यह तेजी इसलिए आई क्योंकि युद्ध के कारण उत्पादन और शिपिंग प्रभावित हो रही है। दुनिया के लगभग 20% तेल की सप्लाई (करीब 1.5 करोड़ बैरल प्रतिदिन) आमतौर पर हॉर्मुज से गुजरती है, लेकिन हमलों के खतरे के कारण टैंकरों की आवाजाही लगभग रुक गई है।
★ इसी बीच इराक, कुवैत और यूएई ने निर्यात में दिक्कतों के कारण उत्पादन घटा दिया है, जिससे सप्लाई की चिंता और बढ़ गई है। अगर तेल की कीमतें लंबे समय तक 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर रहती हैं, तो इससे वैश्विक महंगाई और आर्थिक गतिविधियों पर दबाव बढ़ सकता है।
★ क्रूड भाव ऐसी ही बढ़ते रहे तो आयात और निर्यात पड़तल ऊँची हो सकती है जिससे कृषि जिंसों की कीमतें बढ़ सकती हैं।