News Capsule/न्यूज कैप्सूल: 24 नवम्बर 2025 तक खरीफ़ अनाजों की कटाई की स्थिति
01-Dec-2025 02:17 PM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: 24 नवम्बर 2025 तक खरीफ़ अनाजों की कटाई की स्थिति
★ देशभर में खरीफ़ अनाजों की कटाई तेजी से जारी है। नवीनतम आंकड़ों के अनुसार ज्वार, बाजरा, रागी और मक्का जैसी प्रमुख मोटे अनाज फसलों की कटाई अधिकांश क्षेत्रों में प्रगति पर है।
मक्का
★ हरियाणा, मध्य प्रदेश और राजस्थान में 100% कटाई पूरी।
अन्य राज्यों में कटाई की स्थिति:
★ आंध्र प्रदेश – 70%, बिहार – 80%, छत्तीसगढ़ – 90%, गुजरात – 80%, हिमाचल प्रदेश – 35%, जम्मू-कश्मीर – 35%, झारखंड – 40%, कर्नाटक – 80%, महाराष्ट्र – 75%, ओडिशा – 44%, तमिलनाडु – 40%, तेलंगाना – 80% पहुंची।
~~~~~
ज्वार
★ हरियाणा, मध्य प्रदेश और राजस्थान में 100% कटाई पूरी हो चुकी है।
★ अन्य राज्यों में कटाई की स्थिति:
★ बिहार – 65%, गुजरात – 68%, कर्नाटक – 60%, महाराष्ट्र – 70%, तमिलनाडु – 55%, तेलंगाना – 55%, उत्तर प्रदेश – 77% एवं अन्य क्षेत्रों में भी कटाई जारी।
~~~~
बाजरा
★ हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान में 100% कटाई पूरी।
★ अन्य राज्यों में कटाई आंध्र प्रदेश – 55%, बिहार – 60%, गुजरात – 70%, तमिलनाडु – 50% एवं अन्य राज्यों में चल रही है।
~~~~
रागी
★ गुजरात और हरियाणा में 100% कटाई पूरी।
★ अन्य राज्यों में स्थिति:
★ आंध्र प्रदेश – 30%, कर्नाटक – 40%, महाराष्ट्र – 40%, ओडिशा – 30%, तमिलनाडु – 40%, उत्तराखंड – 50% और अन्य क्षेत्रों में कटाई कार्य जारी।
