News Capsule/न्यूज कैप्सूल: 24 नवम्बर 2025 तक खरीफ़ दलहनों की कटाई की स्थिति

01-Dec-2025 02:01 PM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: 24 नवम्बर 2025 तक खरीफ़ दलहनों की कटाई की स्थिति
★ सकल दलहन क्षेत्र का लगभग 60% हिस्सा कटाई के अंतर्गत आ चुका है, जिसमें मुख्य रूप से उड़द (93%), मूंग (99%) और कुल्थी (52%) की कटाई हो चुकी है।
★ तुूर (अरहर) की कटाई कुछ क्षेत्रों में शुरू हो चुकी है।
उड़द
★ छत्तीसगढ़, कर्नाटक, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तराखंड में 100% कटाई पूरी।
★ असम – 10%, तमिलनाडु – 70%, उत्तर प्रदेश – 90% और अन्य क्षेत्रों में भी कटाई जारी।
मूंग
★ छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, झारखंड, महाराष्ट्र, राजस्थान और तेलंगाना में 100% कटाई पूरी।
★ ओडिशा – 90%, उत्तर प्रदेश – 90% एवं अन्य क्षेत्रों में भी कटाई प्रगति पर।
मोठ
★ राजस्थान और गुजरात में 100% कटाई पूरी।