नीमच मंडी में नए पोस्ता की आवक शुरू

28-Feb-2024 07:24 PM

नई दिल्ली । आज पोस्ता की कीमतों में तेजी रही। हालांकि चालू सीजन के दौरान उत्पादन गत वर्ष की तुलना में अधिक होने के समाचार है लेकिन आपसी सट्टेबाजी के चलते आज पोस्ता की कीमतों में 25/40 रुपए प्रति किलो की तेजी दर्ज की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नीमच मंडी में आज एक ढेर नए पोस्ता की आवक हुई माल मीडियम क्वालिटी का होने के कारण भाव 910 रुपए बोला गया है। नए मालों की आवक का दबाव 15 मार्च के बाद बनने के अनुमान लगाए जा रहे है।

कुछ व्यापारियों का कहना है कि प्रति हेक्टेयर उत्पादकता पूर्वानुमानों की तुलना में कम रहेगी। जिस कारण से नए मालों की आवक का दबाव बनने के पश्चात भी कीमतों में अधिक मंदा संभव नहीं है।

नीमच मंडी में आज पुराना टिनोपाल का भाव 1140/1150 रुपए बोला गया। उल्लेखनीय है कि उत्पादक केन्द्रों पर अधिक भूमि पर पोस्ता की बिजाई किए जाने के कारण इस वर्ष उत्पादन लगभग 7.5/8 हजार टन होने के अनुमान लगाए जा रहे है जबकि गत वर्ष उत्पादन 6/6.50 हजार टन का माना गया था।