नैफेड उड़द, मूंग खरीद
03-Jan-2025 10:18 AM
नैफेड उड़द, मूंग खरीद
★ नैफेड ने चालू खरीफ सीजन में 1 जनवरी तक 1.51 लाख टन मूंग खरीद की, खरीद लक्ष्य 3.34 लाख टन रखा गया।
★ सबसे अधिक खरीद राजस्थान से 1.23 (लक्ष्य 2.4) लाख टन, कर्नाटक से 26,752 टन (लक्ष्य 38,320) टन एवं तेलंगाना, महाराष्ट्र, तमिलनाडु में भी खरीद जारी। कर्नाटक, तेलंगाना, हरियाणा में खरीद बंद।
★ राजस्थान में खरीद 15 जनवरी 2025, महाराष्ट्र में 07.01.2025, गुजरात में 09.02.2025, उत्तर प्रदेश में 29.01.2025 तक की जाएगी।
★ गुजरात, उत्तर प्रदेश, हरियाणा से खरीद न के बराबर जबकि आंध्र प्रदेश में खरीद शुरू ही नहीं हो पायी।
★ सरकार के पास पहले से ही मूंग का अच्छा स्टॉक उपलब्ध।
★ ग्रीष्मकालीन सीजन में मूंग की होती है अच्छी खरीद।
★ MSP पर खरीदी गयी मूंग की बिक्री सीजन भर की जाती है जिससे उपलब्धता बनी रहती है।
★ उपलब्धता बनी रहने से लम्बे समय से मूंग बाजारों में कीमतें निचले भाव पर स्थिर।
★ उड़द की सरकारी खरीद भी न के बराबर, राजस्थान से केवल 28 टन उड़द खरीदी गयी जबकि लक्ष्य 1.5 लाख टन था।
★ कुल उड़द खरीद लक्ष्य 9.38 लाख टन रखा गया। भाव MSP से ऊंचे होने के कारण उड़द खरीद बेहद कमजोर रही।
★ सरकार के पास उड़द का स्टॉक कम, भारत में भी उत्पादन कमजोर परन्तु विदेशों में अच्छा।
★ जब तक सरकार की दलहनों के आयात को लेकर उदार नीति बनी रहेगी तब तक कीमतों में तेजी की सम्भावना कमजोर। तेजी में व्यापार करना जोखिम भरा।
