म्यांमार से दालों का भारत को निर्यात: 2025 में उड़द में वृद्धि, तुअर में गिरावट: OATA
05-May-2025 07:53 PM

म्यांमार से 2025 की शुरुआत में भारत को दालों के निर्यात में दिलचस्प बदलाव देखने को मिल रहे हैं।
उड़द निर्यात:
जनवरी से अप्रैल 2025 तक म्यांमार से भारत को कुल 1.97 लाख उड़द निर्यात हुई, जबकि 2024 की इसी अवधि में यह आंकड़ा 1.22 लाख टन था। यानी उड़द के निर्यात में 74,768 मीट्रिक टन की वृद्धि हुई।
मार्च में सबसे ज़्यादा 1,00,755 मीट्रिक टन निर्यात हुआ, जो पिछले साल मार्च की 30,056 टन की तुलना में 70,699 टन ज्यादा है।
तुवर निर्यात:
तुवर के निर्यात में जनवरी से अप्रैल 2025 तक 2,390 मीट्रिक टन की कमी देखी गई।
जनवरी से अप्रैल 2025 में कुल 1.19 लाख टन तुवर भारत भेजा गया, जो 2024 की समान अवधि में 1.22 लाख टन था।
अप्रैल 2025 में भारत को निर्यात:
अप्रैल महीने में म्यांमार से भारत को 54,518.93 मीट्रिक टन उड़द और 42,875.30 मीट्रिक टन तुवर भेजा गया। दोनों दालों के लिए यह आंकड़े पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर।
आंकड़ों से साफ़ जाहिर हैं कि निर्यातकों का पूरा ध्यान उड़द की ओर अधिक क्योंकि उड़द में किसी अन्य देश से इतनी प्रतिस्पर्धा नहीं मिलती जितनी तुवर में मिलती है।
उड़द का उत्पादन केवल म्यांमार में और अब ब्राज़ील में होने लगा है, जबकि तुवर का आयात म्यांमार के साथ-साथ कई अफ्रीकन देशों से किया जाता हैं।
म्यांमार में उड़द उत्पादन 10 लाख टन, ब्राज़ील में 50,000 टन है जबकि तुवर का उत्पादन म्यांमार में 3.5 लाख टन और अफ्रीकन देशों में 9 से 10 लाख टन रहता है।