मेथी - में नरमी
28-May-2024 06:59 PM
नई दिल्ली । आज भी मेथी के भाव नरमी के साथ बोले गए। सूत्रों का कहना है कि बढ़े भावों पर स्टॉकिस्टों की मुनाफावसूली बिकवाली आने के कारण मेथी की कीमतों में गिरावट का दौर बना हुआ है
और विगत एक सप्ताह के दौरान कीमतों में 200/300 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गई है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व मेथी के भाव 800/1000 रुपए प्रति क्विंटल तक बढ़ गए थे।
मगर सूत्रों का मानना है कि बरसात शुरू होने के पश्चात की मेथी की खपत में वृद्धि होगी। और कीमतों में फिर से तेजी बनेगी। क्योंकि इस वर्ष देश में मेथी का उत्पादन गत वर्ष की तुलना में कम रहा है।
जिस कारण से आगामी दिनों में माल की आपूर्ति प्रभावित होगी। वर्तमान में निर्यातकों की लिवाली कम रह गई। साथ ही लोकल उठाव भी बढ़ी कीमतों पर प्रभावित हुआ है।
