Home News

मसूर के वैश्विक बाजार में सुधार आने के अच्छे आसार

23-Sep-2026 02:23 PM

मसूर के वैश्विक बाजार में सुधार आने के अच्छे आसार

बैंकुवर। आगामी महीनो के दौरान मसूर के वैश्विक बाजार मूल्य में काफी हद तक स्थिरता या मजबूती का माहौल रहने की संभावना है हालाँकि कनाडा में इसके उत्पादन में भारी भरकम पिछला बकाया स्टॉक मौजूद है दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया में मसूर का शानदार या रिकॉर्ड उत्पादन होने के आसार है जबकि वहां उसका बकाया अधिशेष स्टॉक बहुत कम बचा हुआ है। 

सरकारी एजेंसी -स्टैट्स्कैन ने कनाडा में मसूर का उत्पादन 2025-26 सीजन के मुकाबले 2026-27 सीजन के दौरान 27 प्रतिशत लुढ़ककर 24.70 लाख टन पर अटक जाने का अनुमान लगाया है इसके तहत लाल मसूर के उत्पादन में तो 9 प्रतिशत की वृद्धि होने की उम्मीद है लेकिन हरी मसूर का उत्पादन 36 प्रतिशत घटने की आशंका है। सरकारी एजेंसी के अनुसार का उत्पादन 36 प्रतिशत घटने की आंशका है सरकारी एजेंसी के अनुसार 2026-27 के मार्केटिंग सीजन की शुरुवात के समय कनाडा में 12.80 लाख टन मसूर का विशाल बकाया स्टॉक उपलब्ध था। 

उद्योग-व्यापार समीक्षकों के अनुसार स्टैट्स्कैन के आंकड़ों के आधार पर कहा जा सकता है कि चालू वर्ष के दौरान कनाडा में बड़ी एवं मध्यम श्रेणी की हरी मसूर का स्टॉक करीब 6 लाख टन, छोटी हरी मसूर का स्टॉक 3.84 लाख टन उपलब्ध था।

संभावित उत्पादन एवं बकाया स्टॉक के साथ कनाडा में 2026-27 सीजन के दौरान मसूर की कुल उपलब्धता 37.50 लाख टन के करीब रहने का अनुमान है। एक व्यापार विश्लेषण के अनुसार स्टैट्स्कैन ने मसूर के उत्पादन की जो संभावना व्यक्त की है वह तो सही-सटीक प्रतीत होती है। लेकिन बकाया स्टॉक जो अनुमान लगाया है वह हकीकत से ज्यादा है मसूर का बकाया स्टॉक 5 लाख टन के आस-पास ही है। कुल मिलाकर मसूर का स्टॉक 33.30 लाख टन से ज्यादा नहीं आंका जाना चाहिए। कनाडा में करीब 25 प्रतिशत क्षेत्र में मसूर की फसल की कटाई-तैयारी होना अभी बाकि है।