मसूर की कीमतें MSP से बेहद कम, परन्तु इस सप्ताह मामूली सुधार देखा गया
13-Mar-2026 09:30 AM
मसूर की कीमतें MSP से बेहद कम, परन्तु इस सप्ताह मामूली सुधार देखा गया
★ दिल्ली मसूर बड़ी शनिवार के मुकबले बीते दिन गुरुवार को 125 रुपए बढ़कर 6375, बरेली बड़ी 75 रुपए बढ़कर 6375, आयातित कनाडा कंटेनर 75 रुपए बढ़कर 5875 रुपए व ऑस्ट्रेलिया 100 बढ़कर 5850 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंची। हालांकि यह कीमतें दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 तक के निम्न स्तर पर हैं परन्तु इस सप्ताह कीमतें बढ़ी, जिसका मुख्य कारण आयात लागत ऊंची होना तथा क्रूड के बढ़ते भाव हैं।
★ देश में मसूर का इस वर्ष रिकॉर्ड उत्पादन पहुंचने की उम्मीद।
★ विदेशों में भी मसूर का पर्याप्त स्टॉक। भविष्य में कीमतें MSP से नीचे रहने की उम्मीद।
महत्वपूर्ण सूचना:
उपरोक्त रिपोर्ट केवल जानकारी के लिए है। आई-ग्रेन इंडिया किसी भी प्रकार के लाभ या हानि की जिम्मेदारी नहीं लेता और न ही बाजार में किसी विशेष दिशा (तेजी या मंदी) का समर्थन करता है। कृपया कोई भी निर्णय अपने विवेक और समझदारी से लें।
