मसाला- वायदा में मसाला तेज

21-May-2024 07:23 PM

नई दिल्ली । वायदा बाजार में मसालों के भाव बढ़ने के कारण आज हाजिर बाजारों में भी मसालों की कीमतें तेजी के साथ बोली गई लेकिन व्यापार कम रहा।

वायदा बाजार में आज जून माह का जीरा 1670 रुपए एवं जुलाई माह का जीरा 1630 रुपए तेजी के साथ बंद हुआ है। जबकि हल्दी का जून वायदा 1072 रुपए एवं अगस्त का 1102 रूपए तेजी के साथ बंद हुआ है।

धनिया का जून वायदा 216 रुपए एवं जुलाई का 206 रुपए तेजी के साथ बंद हुआ है। हाजिर बाजारों में आज हल्दी के भाव 3/5 रुपए एवं धनिया के भाव 100/150 रुपये तेज रहे लेकिन जीरा के हाजिर भाव 800/1000 रुपए मंदे बोले गए।

क्योंकि सोमवार को हाजिर भाव अनाप शनाप बोले जा रहे थे।