मलेशियाई पाम तेल के बकाया स्टॉक में कमी
10-Mar-2026 08:10 PM
कुआलालम्पुर। सरकारी संस्था- मलेशियाई पाम तेल बोर्ड (एम्पोब) द्वारा जारी आंकड़ों से पता चलता है कि जनवरी की तुलना में फरवरी 2026 के दौरान देश में क्रूड पाम तेल का उत्पादन 18.55 प्रतिशत घटकर 12.85 लाख टन पर अटक गया जिससे फरवरी के अंत में वहां पाम तेल का कुल बकाया स्टॉक भी 3.94 प्रतिशत की गिरावट के साथ 27.04 लाख टन रह गया। इसके तहत क्रूड पाम तेल (सीपीओ) का बकाया स्टॉक 11.67 प्रतिशत घटकर 14.77 लाख टन पर आ गया जबकि रिफाइंड पाम तेल / पामोलीन का स्टॉक 7.37 प्रतिशत बढ़कर 12.27 लाख टन पर पहुंच गया। पाम कर्नेल तेल का स्टॉक भी 6.80 प्रतिशत गिरकर 3.76 लाख टन रह गया। फरवरी में मलेशिया से केवल 11.28 लाख टन पाम तेल उत्पादों का निर्यात हुआ जो जनवरी की तुलना में 22.48 प्रतिशत कम रहा। वहां पाम तेल का आयात काफी बढ़ गया।
