Home News
14-Oct-2026 03:29 PM
कुआलालम्पुर। सरकारी संस्था- मलेशियन पाम ऑयल बोर्ड (एम्पोब) के आकड़ों से पता चलता है कि मलेशिया में पाम तेल का कुल बकाया अधिशेष स्टॉक अगस्त की तुलना में सितम्बर 2026 के अंत में 2454 प्रतिशत उछलकर 35.11 लाख टन के सर्वकालीन सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया जो इससे पूर्व दिसम्बर 2018 के रिकॉर्ड स्तर 32.20 लाख टन से भी करीब 3 लाख टन ज्यादा है। सितम्बर की समाप्ति पर उपलब्ध स्टॉक में 21.63 लाख टन क्रूड पाम तेल (सीपीओ) तथा 13.48 लाख टन रिफाइंड पाम तेल / आरबीडी पामोलीन की मात्रा शामिल थी।
उत्पादन का पीक सीजन होने तथा निर्यात प्रदर्शन कमजोर रहने के कारण अप्रैल में लगभग 50 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़ोतरी हो गई। सितम्बर में पाम तेल का उत्पादन 16 प्रतिशत बढ़कर 21.10 लाख टन पर पहुंचा जो इस माह के लिए नया रिकॉर्ड स्तर है।
आपूर्ति एवं उपलब्धता में हुई भारी वृद्धि से मलेशिया में पाम तेल की कीमतों पर दबाव बढ़ने की संभावना है। एक अग्रणी उद्योग समीक्षक के अनुसार जब तक भारत और चीन जैसे देशों को निर्यात में भारी इजाफा नहीं होता है तब तक बुर्सा मलेशिया डेरिवेटिव्स (बीएमडी) एक्सचेंज में क्रूड पाम तेल का बेंचमार्क वायदा मूल्य 4300-4500 रिंगिट (1050-1100 डॉलर) प्रति टन के बीच घूमता रह सकता है। पिछले दिन वायदा भाव 4535 रिंगिट (1108 डॉलर) प्रति टन दर्ज कर दिया गया जो सितम्बर के शीर्ष स्तर 5049 रिंगिट (1234 डॉलर) प्रति टन से काफी नीचे था।