माल रोक लिए जाने से जीरा मजबूत

04-Apr-2024 07:22 PM

नई दिल्ली । प्रमुख उत्पादक राज्य गुजरात एवं राजस्थान के किसानों ने माल रोक लिए जाने के कारण जीरे कीमतों  में सुधार दर्ज किया गया। सूत्रों का कहना है कि लगातार गिरते भावों के कारण किसानी माल की मंडियों में आवक घट गई है।

जिस कारण से उत्पादक केन्द्रों की मंडियों पर जीरे की कीमतें 400/500 रुपए तेजी के साथ बोली गई। मगर सूत्रों का कहना है कि अधिक तेजी की संभावना नहीं है क्योंकि इस वर्ष जीरा उत्पादन गत वर्ष की तुलना में अधिक होने जा रहा है।

आगामी दिनों में आवक में अवश्य ही सुधार  होगा। उल्लेखनीय है कि चालू सीजन के दौरान देश में जीरा उत्पादन एक करोड़ बोरी से अधिक होने के समाचार है जबकि गत वर्ष उत्पादन लगभग 60 लाख बोरी (प्रत्येक बोरी 55 किलो) का रहा था।

सूत्रों का कहना है कि जीरे का मंदा-तेजी आगामी दिनों में निर्यात मांग एवं टर्की तथा सीरिया की फसल पर निर्भर करेगा।