मखाना - उत्पादन रहेगा अधिक
05-Jun-2024 07:08 PM
नई दिल्ली । जानकार सूत्रों का कहना है कि चालू सीजन के दौरान मखाना की कीमतों में अच्छी तेजी आने के कारण जुलाई माह में आने वाली फसल गत वर्ष की तुलना में दोगुनी मानी जा रही है।
जिस कारण से आगामी दिनों में मखाना की कीमतों में गिरावट आने की संभावना है। अधिक पैदावार के कारण वर्तमान में मखाना के भाव दबे हुए हैं। आगामी दिनों में भाव घटने की आशंका से हाजिर में मखाना का उठाव कम रह गया है।
जिस कारण से दिल्ली बाजार में मखाना राजभोग का भाव 1070/1090 रुपये से घटकर 1060/1080 रुपए पर बोला जाने लगा है। मगर घटे भावों पर लिवाल नहीं है।
