मखाना - कीमतों में गिरावट

13-Jun-2024 07:22 PM

नई दिल्ली (भारती एग्री एप्प)। चालू सीजन के दौरान प्रमुख उत्पादक राज्य बिहार में मखाना की पैदावार गत वर्ष की तुलना में अधिक होने एवं उत्पादक केन्द्रों की मंडियों पर गुड़िया की निकासी शुरू हो जाने के समाचारों से हाजिर में पुराने मालों की बिकवाली बढ़ गई है।

जबकि लिवाल नए मालों की आवक का इंतजार करने लगे हैं। जिस कारण से दिल्ली बाजार में मखाना राजभोग का भाव 1060/1080 रुपये से घटकर 1040/1050 रुपए पर आ गया है।

इस वर्ष इसी समयावधि में मखाना राजभोग का भाव 450 रुपए चल रहा था। सूत्रों का कहना है कि हालांकि कीमतों में हाल फिलहाल अधिक मंदा नहीं है लेकिन अब बाजार की तेजी समाप्त हो गई है।

वर्तमान में स्टॉकिस्टों के पास माल की कमी है। जिस कारण से अभी बाजारों में अधिक मंदा नहीं आएगा। अगस्त माह में आवक का दबाव बनने पर कीमतों में गिरावट आएगी।