मक्का अंतर्राष्ट्रीय समाचार
18-Feb-2026 08:15 AM
मक्का अंतर्राष्ट्रीय समाचार
अमेरिकी कृषि विभाग (USDA) की FGIS रिपोर्ट के अनुसार 12 फरवरी को समाप्त सप्ताह में मक्का निर्यात शिपमेंट 14.92 लाख मीट्रिक टन (58.75 मिलियन बुशल) रहा। यह पिछले सप्ताह से 7.31% कम तथा पिछले वर्ष की समान अवधि से 8.06% कम है। मैक्सिको 5,17,215 मीट्रिक टन के साथ सबसे बड़ा खरीदार रहा, जबकि जापान को 3,32,968 मीट्रिक टन और कोलंबिया को 1,33,771 मीट्रिक टन निर्यात किया गया।
1 सितंबर से शुरू हुए 2025/26 विपणन वर्ष में कुल मक्का निर्यात 3.5727 करोड़ मीट्रिक टन (1.407 अरब बुशल) रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 44.36% अधिक है।
ब्राज़ील में एग्रूरल के अनुसार पहली मक्का फसल की कटाई 22% पूरी हो चुकी है, जो पिछले वर्ष के 29% की तुलना में पीछे है। दूसरी फसल की बुवाई 31% तक पूरी हुई है, जो 2025 के 36% के मुकाबले धीमी है।
