मजबूत मांग से गेहूं में तेजी बरकरार, दिल्ली में सप्ताह भर में 60 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त

06-Aug-2026 04:23 PM

उत्पादक मंडियों में गेहूं की आवक सीमित बनी रहने तथा मजबूत मांग के समर्थन से घरेलू बाजार में गेहूं की कीमतों में तेजी का रुख लगातार बना हुआ है।

आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए फ्लोर मिलर्स और चक्की प्लांटों की खरीदारी सक्रिय बनी हुई है, जिससे बाजार को मजबूत समर्थन मिल रहा है। सीमित उपलब्धता और बेहतर मांग के कारण सप्ताहभर के दौरान दिल्ली गेहूं बाजार में ₹60 प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गई।

इसके साथ ही दिल्ली में गेहूं के भाव बढ़कर 2,890/2,910 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गए हैं। आई ग्रेन इंडिया  का मानना है कि यदि उत्पादक मंडियों में आवक सीमित बनी रहती है और त्योहारी मांग इसी तरह मजबूत रहती है, तो निकट भविष्य में गेहूं की कीमतों में मजबूती का रुख जारी रह सकता है।