महाराष्ट्र: चीनी उत्पादन पिछले वर्ष से कमज़ोर

28-Dec-2024 01:49 PM

महाराष्ट्र: चीनी उत्पादन पिछले वर्ष से कमज़ोर 
★ 26 दिसंबर तक महाराष्ट्र में करीब 8.9 लाख टन कम चीनी उत्पादन हुआ।
★ चीनी मिलों ने 303.53 लाख टन गन्ना पेराई की जो पिछले साल इसी समय के दौरान 395.36 लाख टन थी।
★ उपरोक्त अवधि के दौरान चीनी उत्पादन 25.81 लाख टन रहा, जो पिछले सीजन में 34.7 लाख टन था।
★ चीनी रिकवरी पिछले साल के 8.8% से घटकर 8.5% दर्ज की गई। 
★ महाराष्ट्र में इस सीजन में 189 चीनी मिलें चल रही हैं, जबकि पिछले सीजन में यही संख्या 203 थी।
मुख्य उत्पादन क्षेत्रों की स्थिति:
- पुणे क्षेत्र में 31 मिलें द्वारा 76.54 लाख टन गन्ना पेराई कर 6.59 लाख टन चीनी उत्पादित की।
- कोल्हापुर में 39 मिलें ने 70.06 लाख टन गन्ना से 7 लाख टन चीनी का उत्पादन 10% की रिकवरी के साथ किया।
- सोलापुर की 41 मिलें ने 53.04 लाख टन गन्ना से 3.98 लाख टन चीनी बनाई, रिकवरी दर 7.52% रही।
अन्य क्षेत्रों में भी उत्पादन में गिरावट देखी गई।