मगज-तरबूज में तेजी

13-Mar-2026 06:37 PM

हाल ही में मगज-तरबूज की कीमतों में अच्छी तेजी दर्ज की गई है। और विगत 2 दिनों के दौरान कीमतों में 55/60 रुपए प्रति किलो की वृद्धि दर्ज की गई है।

सूत्रों का कहना है कि एक और हाजिर बाजारों में देसी मालों का स्टॉक कम रह जाने के कारण सप्लाई प्रभावित हुई है वहीं दूसरी तरफ हाल-फिलहाल आयात के भी कोई आसार नहीं है।

वर्तमान में दो नंबर में आ रहा माल भी रुक गया है। जिस कारण से मगज-तरबूज के भाव वर्तमान में जोधपुर मंडी में 7 स्टार 480 रुपए एवं 5 स्टार 460 रुपए पर बोला जाने लगा है। दिल्ली बाजार में भी 490 रुपए पर बोला जा रहा है। मगर स्टॉक कुछ ही व्यापारियों के पास उपलब्ध है।