मूंगफली की पैदावार में शानदार बढ़ोत्तरी की उम्मीद

12-Mar-2026 06:09 PM

नई दिल्ली। मूंगफली की खेती खरीफ रबी एवं जायद तीनों सीजन में होती है। खरीफ कालीन मूंगफली  की नई फसल पहले ही बढ़ चुकी है और अब रबी सीजन की फसल आने लगी है। ग्रीष्मकालीन मूंगफली की फिलहाल बिजाई चल रही है। 

केन्द्रीय कृषि मंत्रालय के अनुसार 2024-25 के मुकाबले 2025-26 के खरीफ सीजन में मूंगफली का उत्पादन 104.12 लाख टन से उछलकर 112.94 लाख टन पर पहुंच गया जबकि रबी सीजन में उत्पादन 6.78 लाख टन से सुधरकर 7.97 लाख टन पर पहुंचने की उम्मीद है।

इस तरह खरीफ और रबी को मिलाकर मूंगफली का कुल उत्पादन 120.91 लाख टन पर पहुंचने के आसार हैं जो 2024-25 के उत्पादन 110.90 लाख टन से 10 लाख टन ज्यादा है।

पिछले साल जायद सीजन के दौरान 8.52 लाख टन मूंगफली का घरेलू उत्पादन हुआ था जिससे इसका कुल आंकड़ा 119.42 लाख टन पर पहुंचा था।

2025-26 सीजन के आंकड़े में ज्यादा सीजन का उत्पादन शामिल नहीं है। गुजरात, राजस्थान, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र एवं तेलंगाना मूंगफली के प्रमुख उत्पादक प्रान्त हैं। हाल के सप्ताहों के दौरान बेहतर कारोबार के साथ मूंगफली के दाम में अच्छी बढ़ोत्तरी हुई है।