मांग सामान्य बनी रहने से सरसों में स्थिरता रही
26-Dec-2023 07:56 PM
★ मांग सामान्य बनी रहने से सरसों में स्थिरता।
★ दिल्ली लारेंस रोड पर आज कोई उतार-चढ़ाव नहीं देखने को मिला। भाव 5350 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे।
★ राजस्थान की जयपुर मंडी में आज कोई उठा-पटक नहीं देखने को मिला। इसके साथ भाव 5600 रुपए प्रति क्विंटल रुके रहे। जबकि भरतपुर मंडी में 40 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट के साथ भाव 5600 रुपए प्रति क्विंटल पर रह गये।
★ हरियाणा की चरखी दादरी मंडी में कोई तेजी-मंदी नहीं देखने को मिली। भाव 5400 रुपए प्रति क्विंटल पर समान बने रहे।
★ उत्तर प्रदेश की सलौनी प्लांट सरसों में आज कोई घटबढ़ नहीं देखने को मिली। शमशाबाद भाव 6150 रुपए दिग्नेर भाव 6150, अलवर 6050, कोटा 6025 रुपए प्रति क्विंटल पर सामान्य बने रहे।
★ देश की विभिन्न मंडियों में सरसों की आवक 3 लाख बोरी के लगभग रही।
