मांग एवं आपूर्ति के अनुरूप धान-चावल के दाम में उतार-चढ़ाव

16-Dec-2023 06:13 PM

नई दिल्ली । उत्तरी राज्यों की मंडियों में धान की आवक सामान्य ढंग से हो रही है। पंजाब-हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश की मंडियों में बासमती धान की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। 
दिल्ली 
उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार 7-13 दिसम्बर वाले सप्ताह के दौरान दिल्ली की नरेला मंडी में पूसा 1121 बासमती धान का भाव 100 रुपए बढ़कर 4400/4800 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंचा मगर 1509 हैण्ड का दाम 340 रुपए घटकर 3400/3500 रुपए प्रति क्विंटल एवं सुगंधा का मूल्य 200 रुपए घटकर 300 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। 
छत्तीसगढ़ 

छत्तीसगढ़ की भाटापाड़ा मंडी में एचएमटी नया एवं श्रीराम नया धान के दाम में क्रमश: 100 रुपए एवं 200 रुपए प्रति क्विंटल का इजाफा हुआ। 
पंजाब 
पंजाब की अमृतसर मंडी में बासमती धान का भाव। वहां 1718 धान का दाम 146 रुपए घटकर 4850 रुपए प्रति क्विंटल पर आ गया।  दिल्ली की नजफगढ़ मंडी में धान का भाव 30 रुपए नरम रहा। उत्तर प्रदेश की एटा मंडी में भी कीमत 100-150 रुपए टूट गई। इसी तरह मैनपुरी में धान का भाव 100-200 रुपए कमजोर रहा। हरियाणा के तरावड़ी में धान का दाम 50-100 रुपए नरम पड़ गया। लेकिन राजस्थान के बूंदी में धान का दाम 100-150 रुपए तेज रहा गोरखपुर में सोना मसूर धान का दाम 150 रुपए बढ़कर 2200-2250 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। कोटा में धान का भाव 100-200 रुपए प्रति क्विंटल घट गया। कोटा मंडी में धान की आवक 9 एवं 11 दिसम्बर को 1.50 लाख बोरी दर्ज की गई जो बाद में घटकर 80 हजार बोरी रह गई। अलीगढ़ में सुगंधा धान का दाम 595 रुपए उछलकर 3800 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गया।
चावल 
जहां चावल का सवाल है तो अनेक मंडियों में इसकी विभिन्न किस्मों के दाम में 100 से 300 रुपए प्रति क्विंटल तक का इजाफा दर्ज किया गया। भाटापाड़ा में एचएमटी नया चावल का दाम 300 रुपए बढ़कर 5700/5800 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंचा। लेकिन अमृतसर में अधिकांश किस्मों के बासमती चावल के दाम में 100 से 300 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। वहां 1121 स्टीम चावल का भाव 300 रुपए घटकर 9700/9800 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। लेकिन बूंदी में सुगंधा चावल का दाम 300 रुपए घटकर 6050/6100 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। इसी तरह 1509 एवं 1718 सेला चावल के मूल्य में भी 200-200 रुपए की गिरावट आई। 
हरियाणा 
हरियाणा के करनाल में विभिन्न किस्मों   के चावल की कीमत कमजोर रही। वहां 1718 सेला चावल का भाव 500 रुपए लुढ़ककर 7900 रुपए प्रति क्विंटल एवं स्टीम का दाम 300 रुपए घटकर 8900 रुपए प्रति क्विंटल पर आ गया। दिल्ली में 1121 स्टीम चावल तथा 1509 स्टीम चावल का भाव 100-100 रुपए गिरकर क्रमश: 9900/10100 रुपए प्रति क्विंटल तथा 7700/8300 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। अन्य किस्मों के चावल का दाम कमोबेश स्थिर रहा।