मांग बेहतर होने से मक्का में उछाल, बाजरे में स्थिरता
18-Mar-2024 07:13 PM
नई दिल्ली । मांग बेहतर बनी रहने से मक्का के भावों में उछाल। दिल्ली लारेंस रोड पर मक्का में आज 50 रुपए की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। इस बढ़ोत्तरी के साथ भाव 2550 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गये। जबकि बाजरे में आज कोई उतार-चढ़ाव नहीं देखने को मिला।
भाव 2400 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे। महाराष्ट्र की धुलिया मंडी में आज 50 रुपए की तेजी देखने को मिली। इस तेजी के साथ भाव 1950/2200 रुपए प्रति क्विंटल पर देखने को मिले।
उत्तर प्रदेश की बिल्सी बाजरा मंडी में आज 15 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार देखने को मिला। इस सुधार के साथ भाव 2285 रुपए प्रति क्विंटल पर देखने को मिले। वहीँ पर डिबाई मक्का मंडियों में कोई उठा-पटक नहीं देखने को मिली।
इसके साथ डिबाई भाव 2200 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे। बिहार की बेगूसराय मंडी में आज कोई उतार-चढ़ाव नहीं देखने को मिला। भाव 2300/2350 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे। मक्का के भावों में तेजी की उम्मीद।
