लिवाली बेहतर बनी रहने से तुवर की कीमतों में और तेजीं की उम्मीद
28-May-2024 06:34 PM
चेन्नई । पोर्ट पर आयातित तुवर की उपलब्धता कमजोर बनी रहने व लिवाली बेहतर होने से तुवर की कीमतों में मजबुती का रुख बना हुआ है।
सप्लाई टाइट होने व मांग बेहतर बनी रहने से तुवर की बढ़ती कीमतों को समर्थन मिल रहा है। मुंबई पोर्ट पर अफ्रीकन तुवर की उपलब्धता न के सामान बनी हुई है।
कमजोर उपलब्धता व बेहतर मांग के चलते अफ्रीकन तुवर की कीमतों में आज 200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव मोजांबिक सफ़ेद 11750 रुपए गजरी 11650 रुपए मलावी 11250 रुपए व सूडान 12300/12400 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
इसी प्रकार चेन्नई तुवर लेमन में भी 50/75 रुपए प्रति क्विंटल के सुधार के साथ भाव 11625/11675 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
आयातित तुवर की तेजी के सपोर्ट से देसी तुवर मे भी बिकवाली सुस्त बनी हुई है। बिकवाली शांत बनी रहने व दाल मिलर्स की मजबुत मांग के चलते देसी तुवर कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी।
और भाव सोलापुर 10700/12800 रुपए लातुर 12510/12550 रुपए अकोला 12700 रुपए नागपुर 12950 रुपए व कानपुर 11700 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। कमजोर सप्लाई व बेहतर मांग को देखते हुए चेन्नई तुवर लेमन के भाव 12000 रुपए प्रति क्विंटल हो जाएंगे।
