लालमिर्च में तेजी नहीं

29-Dec-2023 07:21 PM

नई दिल्ली । जानकार सूत्रों का कहना है कि उत्पादक केन्द्रों पर इस वर्ष लालमिर्च का उत्पादन गत वर्ष की तुलना में अधिक होने के कारण लालमिर्च की कीमतों में तेजी की संभावना नहीं है।

वर्तमान में गुंटूर मंडी में नए लालमिर्च की आवक 20/22 हजार बोरी, खम्मम 3000/4000 बोरी एवं वारंगल 4/5 हजार बोरी की आवक हो रही है।

व्यापारियों का मानना है कि जनवरी माह में नए सूखे मालों की आवक बढ़ने के पश्चात कीमतों में  20/30 रुपए प्रति किलो का मंदा आना चाहिए।

वर्तमान में उत्पादक केन्द्रों पर तेजा क्वालिटी का भाव 225/235 रुपए प्रति किलो चल रहा है। मध्य प्रदेश के कुल उत्पादन का लगभग 80/85 प्रतिशत माल मंडियों में आ चुका है। मध्य प्रदेश में इस वर्ष लालमिर्च का उत्पादन 40/42 लाख बोरी होने के समाचार हैं।