लालमिर्च में अब मंदा नहीं
04-Apr-2024 07:24 PM
नई दिल्ली । जानकार सूत्रों का कहना है कि लालमिर्च की कीमतों में अब ओर मंदे की संभावना नहीं है। क्योंकि अधिक पैदावार का बाजार में मन्दा आ चुका है। अतः अभी बाजार में 3/5 रुपए का उतार-चढ़ाव बना रहेगा। रमजान का माह होने के कारण निर्यात मांग का भी अभाव है।
साथ ही लोकल स्टॉकिस्टों की खरीद भी घट गई है क्योंकि स्टाकिस्टों का स्टॉक पूरा हो गया है उत्पादक केन्द्रों पर अधिकांश स्टॉक फुल है। चुके है लेकिन आगामी दिनों में निर्यात मांग बढ़ने पर कीमतों में सुधार होगा।
वर्तमान में गुंटूर मंडी में तेजा का भाव 190 रुपए एवं खम्मम में 200 रूपये बोला जा रहा है जोकि आगामी दिनों में बढ़कर 230/235 रुपए हो सकता है।
