खरीफ धान की सरकारी खरीद लक्ष्य का 64% पहुंची
03-Jan-2025 08:58 AM
खरीफ धान की सरकारी खरीद लक्ष्य का 64% पहुंची
★ पंजाब व हरियाण से हुई बड़ी मात्रा में खरीद, परन्तु यह खरीद लक्ष्य को पूरा नहीं कर पायी, अन्य राज्यों में भी अच्छी खरीद देखी गयी।
★ गत वर्ष MSP पर बोनस दिए जाने से धान की अच्छी खरीद हुई थी।
★ परन्तु चावल खरीद गत वर्ष से 4.3% उछलकर 313.13 लाख टन पहुंची। पंजाब से खरीद 116.30 लाख टन (गत वर्ष के 124.35 लाख टन से -6.5%), हरियाण से 35.99 (गत वर्ष 39.49) लाख टन की गयी, हरियाणा से 40 व पंजाब से 124 लाख टन खरीद लक्ष्य रखा गया था।
★ छत्तीसगढ़ से 31 दिसंबर तक 52.84 लाख टन चावल खरीद की गयी, जो गत वर्ष के 38.6 लाख टन से 37% अधिक है।
★ तेलंगाना से चावल खरीद गत वर्ष के 27.11 लाख टन से 4% उछलकर 28.25 लाख टन, उत्तर प्रदेश में गत वर्ष से 5.5% उछलकर 23.88 लाख टन (गत वर्ष 22.65), मध्य प्रदेश में गत वर्ष से 43.5% उछलकर 16.65 (गत वर्ष 11.6), महाराष्ट्र में 6% उछलकर 3.7 (गत वर्ष 3.5 लाख टन) लाख टन हुई।
★ चालू सीजन में कुल सरकारी खरीद 500 लाख टन पहुंचने की सम्भावना।
★ आंध्र प्रदेश में खरीद 77% उछलकर 10.98 (गत वर्ष 6.2), बिहार में गत वर्ष के 4.15 लाख टन से 63% उछलकर 6.8 लाख टन पहुंची।
★ उड़ीसा में 31 दिसंबर तक 7.87 लाख टन चावल खरीद की गयी जो गत वर्ष के 8.93 लाख टन से 12% कम है।
★ पश्चिम बंगाल में खरीद न के बराबर, जो गत वर्ष 3.44 लाख टन थी।
★ तेलंगाना में गत वर्ष इसी अवधि के दौरान 3.7 लाख टन चावल खरीद की गयी थी जो अब घटकर 3.63 लाख टन रह गयी।
