कॉटन कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (CCI) ने MSP के अंतर्गत 100 लाख गांठ कपास खरीदी

18-Jun-2025 11:50 AM

कॉटन कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (CCI) ने MSP के अंतर्गत 100 लाख गांठ कपास खरीदी
★ 31 मार्च 2025 तक CCI ने सीजन 2024–25 (अक्टूबर 2024 से सितंबर 2025) के दौरान कपास की कुल 525 लाख क्विंटल खरीद की, जो लगभग 100 लाख गांठों  के बराबर है।
★ यह खरीद देश में कुल 263 लाख गांठ की आवक का लगभग 38% और अनुमानित 294.25 लाख गांठ उत्पादन का लगभग 34% है।
~~~~~~~
राज्यवार खरीद:
तेलंगाना – 40 लाख गांठ
महाराष्ट्र – 30 लाख गांठ
गुजरात– 14 लाख गांठ
कर्नाटक– 5 लाख गांठ
मध्य प्रदेश तथा आंध्र प्रदेश– प्रत्येक 4 लाख गांठ
ओडिशा– 2 लाख गांठ
हरियाणा, राजस्थान, पंजाब– संयुक्त रूप से 1.15 लाख गांठ
★ अब तक CCI द्वारा 35 लाख गाँठ कपास की बिक्री की जा चुकी है।