किशमिश- तेजी नहीं

13-Mar-2026 06:39 PM

हाल-फिलहाल किशमिश की कीमतों में तेजी की संभावना नहीं है। क्योंकि एक ओर जहां उत्पादक केन्द्रों की मंडियों पर नए मालों की आवक बढ़ रही है वहीं चालू सीजन के दौरान उत्पादन भी अच्छा होने   के समाचार मिल रहे हैं। जिस कारण से अभी बाजार में मन्दा रहने के अनुमान है। वर्तमान में सांगली, तासगांव मंडी में नई किशमिश का भाव 310/330 रुपए प्रति किलो बोला जा रहा है जोकि आगामी दिनों में घटकर 280/300 रुपए बनने के अनुमान लगाएं जा रहे हैं। वर्तमान में सांगली, तासगांव मंडी में आवक 50 मीटर दैनिक की हो रही है जोकि आगामी दिनों में बढ़कर 80/100 मीटर हो जाने के अनुमान है।