किशमिश मजबूत

28-Feb-2024 07:12 PM

नई दिल्ली । चालू सीजन के दौरान प्रमुख उत्पादक राज्य महाराष्ट्र में किशमिश का उत्पादन गत वर्ष की तुलना में कम रहने के कारण कीमतों में सुधार बना हुआ है।

उल्लेखनीय है कि सांगली मंडी में नई किशमिश का भाव 160/175 रुपए खुला था जोकि वर्तमान में बढ़कर 165/185 रुपए प्रति किलो हो गया है। उल्लेखनीय है कि दिसम्बर माह  में बेमौसमी बारिश होने के कारण अंगूर की फसल को नुकसान हुआ था।

जिस कारण से उत्पादन घटा है। सूत्रों का मानना है कि चालू सीजन के दौरान महाराष्ट्र में किशमिश का उत्पादन 17/18 हजार गाड़ी होने के अनुमान लगाए जा रहे है जबकि गत वर्ष उत्पादन 22/24 हजार गाड़ी का रहा था। आज सांगली मंडी में नए किशमिश की आवक 70/75 गाड़ी की हो गई है।