कपास पर पड़ा युद्ध का असर

13-Mar-2026 08:48 AM

कपास पर पड़ा युद्ध का असर
★ आईसीई कपास वायदा में लगातार बढ़त।
★ USDA के अनुसार 5 मार्च तक अमरीका ने 2.53 लाख रोलर बेल्स कपास का निर्यात किया। जो गत वर्ष की समानअवधि से 5% अधिक है। वियतनाम ने सबसे अधिक 1.6, बांग्लादेश ने 0.28 लाख रोलर बेल्स के आयात सौदे किये।
★ मार्च के पहले सप्ताह में मई 2025 के बाद सबसे अधिक 3.7 लाख रोलर बेल्स कपास का निर्यात हुआ।
★ अमरीका ने जनवरी में 9.28 लाख रोलर बेल्स कपास का निर्यात किया, जो 2016 के बाद का निम्न स्तर है।
★ 11 मार्च को कोटलुक ए इंडेक्स 55 पॉइंट घटकर 75.75 सेंट पर आया।
★ 11 मार्च तक SEAM ने 1838 बेल्स कपास की बिक्री की।
★ आईसीई के पास बुधवार तक 1936 बेल्स घटकर 1,19,517 बेल्स कपास का स्टॉक रहा।
★ कपास के एवरेज वर्ल्ड प्राइस (AWP) कल 51 सेंट/पौंड पर बंद हुए।