क्रूड तेल का दाम 100 डॉलर प्रति बैरल के पार

09-Mar-2026 02:14 PM

मुम्बई। अंतराष्ट्रीय बाजार में क्रूड खनिज तेल का भाव  बढ़ते हुए 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गया है जबकि निकट भविष्य में इसमें और बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। इससे दुनिया के तमाम तेल आयातक देशो पर प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से गंभीर असर पड़ने की आशंका है। शिकागो मर्केण्टाइल एक्सचेंज में क्रूड खनिज तेल का वायदा भाव 20 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 114 डॉलर प्रति बैरल हो गया। 

इससे पूर्व पिछले सप्ताह अमरीकी क्रूड तेल के दाम में 36 प्रतिशत तथा ब्रेट क्रूड के मूल्य में 28 प्रतिशत का जोरदार इजाफा किया गया था। ईरान-इजराइल युद्ध के कारण पश्चिम एशिया, मिडिल ईस्ट तथा खाडी क्षेत्र के देशो में पेट्रोलियम का उत्पादन प्रभावित होने लगा है। हालांकि फ़िलहाल भारत में डीजल एवं पेट्रोल का दाम नहीं बढ़ाया गया है लेकिन यदि वैश्विक बाजार भाव में वृद्धि जारी रही तो यहां भी दाम बढ़ाना आवश्यक हो सकता है इससे माल ढुवाई का खर्च बढ़ सकता है और खाद्य महंगाई में एक बार फिर बढ़ोत्तरी हो सकती है।