केन्या ने चावल आयात पर शुल्क कुछ अवधि के लिए हटाया। भारतीय निर्यातकों के लिए सुनहरा अवसर

01-Aug-2025 03:07 PM

केन्या ने चावल आयात पर शुल्क कुछ अवधि के लिए हटाया। भारतीय निर्यातकों के लिए सुनहरा अवसर
★ घरेलू कमी को दूर करने के उद्देश्य से केन्या ने 31 दिसंबर 2025 तक 5 लाख टन ग्रेड-1 सफेद चावल के आयात पर शून्य शुल्क की अनुमति दी है।
★ चूंकि केन्या का 90% से अधिक चावल पहले से ही भारत से आयात होता है और गैर-बासमती व बासमती दोनों किस्मों की मजबूत मांग बनी हुई है, यह ★ भारतीय आपूर्तिकर्ताओं के लिए एक रणनीतिक निर्यात अवसर प्रस्तुत करता है।
★ 2024/25 में भारत का चावल निर्यात वार्षिक आधार पर 70% तक बढ़ा
★ पूरे अफ्रीका में परबॉइल्ड चावल की मांग लगातार बनी हुई है
★ पिछले वर्ष भारत द्वारा निर्यात रोके जाने के कारण कई देशों में भारी भरकम आयात कर स्टॉक बनाया था, जो अब धीरे-धीरे घट रहा है।
★ अन्य अफ्रीकन देशों से भी धीरे धीरे आयात मान निकल सकती है जो भविष्य में बाज़ारों की लिए अच्छा रहेगा।