कनाडा/अमरीका दलहन बाजार और इसका भारत पर असर

21-Jan-2025 11:33 AM

कनाडा/अमरीका दलहन बाजार और इसका भारत पर असर।
मसूर
2024-25
★ कनाडा से मसूर का निर्यात अगस्त से नवंबर की अवधि में 8 लाख टन रहा, जो 2023-24 से 14% अधिक है।
★ भारत ने सबसे अधिक 3.5 लाख टन और बची मात्रा मुख्यतः तुर्की और संयुक्त अरब अमीरात को की गई 
★ 2024-25 में कुल कनाडाई मसूर के निर्यात तेज वृद्धि के साथ 21 लाख टन पहुंचने की उम्मीद।
★ कनाडा में मसूर की आपूर्ति पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 6 लाख टन अधिक होने का अनुमान जिससे फसल वर्ष के बकाया स्टॉक में  होगी वृद्धि। 
★ 2024-25 में औसत मूल्य पिछले वर्ष की तुलना में 17% घटकर $835/टन रहने का संभावनाएं। 
★ #1 बड़ी हरी मसूर की कीमत #1 लाल मसूर की कीमत से $540/टन का प्रीमियम बनाए रखेगी, जबकि 2023-24 में यह प्रीमियम $787/टन था।  
~~~~~~~~~~~~~
2025-26
★ कनाडा में बिजाई क्षेत्र मामूली वृद्धि के साथ 17.3 लाख हेक्टेयर होने की उम्मीद। 
★ उत्पादन में हल्की कमी के साथ 24 लाख टन रह सकता हैं 
★ पिछले वर्ष का अधिक बकाया स्टॉक होने के कारण आपूर्ति 1 लाख टन बढ़कर 28 लाख टन रह सकती है। 
★ निर्यात 2024-25 की तुलना में बढ़कर 22 लाख टन रहने का अनुमान, सीजन के अंत में बकाया स्टॉक 3.65 लाख टन रहने की उम्मीद।
~~~~~~~~~~~~~
औसतन सीजन भाव ($/टन) 
2023-24/ 1000
2024-25/ 835 अनुमानित
2025-26/ 775 अनुमानित
~~~~~~~~~~~~
अमरीका मसूर
★ अमरीका में मसूर का उत्पादन 4.10 लाख होने का अनुमान, पिछले वर्ष की तुलना में 59% अधिक। 
★ 2024-25 में कनाडा से अमेरिका को मसूर का निर्यात 80,000 टन रहने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष से कम है।  
~~~~~~~~~~~
भारत पर असर
★ कनाडा और ऑस्ट्रेलिया ने भरपूर मात्रा में मसूर का किया निर्यात। 
★ दोनों देशों में निर्यात हेतु मसूर की उपलब्धता अच्छी। 
★ भारत में नई मसूर फसल उत्पादन समय रहने की उम्मीद, अगर किसी कारण से उत्पादकता घटती भी है तो उसकी भरपाई आसानी से आयात द्वारा की जाएगी। 
★ नई फसल भी अगले महीने बाज़ारों में आने लगेगी साथ ही अन्य दलहन जैसे की चना, मटर, उड़द, तुवर का भी हो रहा हैं आयात।
★ भारत में भविष्य में मसूर का आयात घटने की उम्मीद जिससे अंतर्राष्ट्रीय बाज़ारों में कीमतें घट सकती हैं।