कनाडा/अमरीका दलहन बाजार और इसका भारत पर असर
21-Jan-2025 11:18 AM
कनाडा/अमरीका दलहन बाजार और इसका भारत पर असर
मटर
2024-25 सीजन
★ 2024-25 के लिए अगस्त से नवंबर की अवधि में कनाडा से पीली मटर का निर्यात 13 लाख टन था, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 30% अधिक है।
★ भारत ने अब तक सबसे अधिक 7 लाख टन किया आयात, जबकि चीन ने 3 लाख टन।
★ फसल वर्ष के लिए मटर का निर्यात 24 लाख टन पर स्थिर रहने का अनुमान।
★ आपूर्ति में इस हल्की वृद्धि के कारण बकाया स्टॉक में वृद्धि होने की संभावना।
★ 2024-25 में औसत मूल्य 2023-24 की तुलना में कम रहने की उम्मीद।
★ हरी मटर पीली मटर की तुलना में फसल वर्ष के लिए $195/टन का प्रीमियम बनाए रखेंगी, जबकि पिछले साल हरी मटर को पीली मटर पर $185/टन का प्रीमियम मिला था।
~~~~~~~~~~~~~~
2025-26 सीजन
★ 2025-26 में बिजाई क्षेत्र 2024-25 की तुलना में बढ़कर 13.3 लाख टन होने का अनुमान।
★ उत्पादन 2% से बढ़कर 31 लाख टन और आपूर्ति में मामूली वृद्धि होकर 34 लाख टन होने की संभावना।
★ निर्यात 2024-25 के बराबर रहने की उम्मीद परन्तु बकाया स्टॉक में वृद्धि हो सकती है।
★ आपूर्ति बढ़ने से औसतन कीमतें 2024-25 से कम रहने की उम्मीद।
~~~~~~~~~~
औसतन निर्यात भाव (डॉलर/मीट्रिक टन)
सीजन
2023-24/ 460
2024-25/ 425 अनुमानित
2025-26/ 400 अनुमानित
~~~~~~~~~~~~~
अमरीकी मटर
★ अमरीकी कृषि विभाग के अनुसार, अमरीका में 2024-25 में मटर का उत्पादन 7.6 लाख टन आंका गया, जो 2023-24 की तुलना में 7% अधिक है।
★ क्षेत्रफल में वृद्धि तो हुई परन्तु उत्पादकता कमज़ोर रही।
★ 2024-25 में अमेरिका से कनाडा को 1.4 लाख टन मटर की गई निर्यात।
~~~~~~~~~~~~~~~~~
भारत पर असर
★ कनाडा और रूस ने बड़ी मात्रा में मटर का किया निर्यात, ऊँचे भावों पर मटर खरीदे जाने के बाद बाजार टूटने से दलहन जगत को हुआ करोड़ों का नुकसान।
★ भविष्य में आयात घटने की उम्मीद, पोर्ट पर करीब 10 लाख टन माल ग्राहकी का कर रहा है इंतज़ार।
★ नई फसल भी अगले महीने बाज़ारों में आने लगेगी साथ ही अन्य दलहन जैसे की चना, मसूर, उड़द, तुवर का भी हो रहा हैं आयात।
★ तेजी में व्यापार करना जोखिम भरा, अगर अवधि नहीं भी बढ़ाई गई तब भी विशाल स्टॉक उपलब्ध जिसे खपने में लगेगा लम्बा समय।
