कनाडा: दलहनों की बिजाई का आंकलन

03-Jul-2025 09:35 AM

कनाडा: दलहनों की बिजाई का आंकलन
मसूर
★ बिजाई पिछले साल की तुलना में 4% अधिक रही और यह पिछले पांच वर्षों के औसत से भी ऊपर।
★ बड़ी हरी मसूर की बुवाई 29% बढ़ी, छोटी हरी एवं अन्य किस्मों भी बढ़ोतरी हुई।
★ लाल मसूर की बुवाई में 41% की भारी गिरावट आई है।
★ हाल के वर्षों में लाल मसूर का सबसे ज्यादा क्षेत्रफल रहा था, लेकिन इस साल बड़ी हरी और लाल मसूर का क्षेत्रफल लगभग बराबर है।
~~~~~~~
मटर
★ कुल बिजाई 9.1% बढ़ी। 
★ सस्केचेवान में 2.2% और अल्बर्टा में 20.5% मटर बिजाई में वृद्धि।
★ सस्केचेवान में पीली मटर की बुवाई घटी, हरी की 23% बढ़ी।
 ~~~~~~~~
काबुली चना
★ बिजाई 12.5% बढ़कर 5.41 लाख एकड़ पहुंची जो पिछले कई वर्षों में सबसे अधिक है।
★ हालांकि चना की कीमतें बहुत आकर्षक नहीं हैं, फिर भी कुछ मसूर उत्पादकों ने रूट रॉट की समस्या से बचने के लिए चने को चुना।