कनाडा से मसूर तथा मटर का निर्यात गत वर्ष से पीछे

13-Mar-2026 04:04 PM

वैंकुवर। कनाडा की सरकारी एजेंसी-स्टैट्समैन के आकड़ो से पता चलता है कि मसूर का निर्यात दिसंबर 2025 2,49,856 टन से घटकर जनवरी 2026 में 1,65,342 टन पर अटक गया। जनवरी में कनाडा से तुर्की को 63,346 टन, भारत को 30,788 टन एवं संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 22,255 टन मसूर का शिपमेंट किया गया। चालू मार्केटिंग सीजन की पहली छमाही में यानी अगस्त 2025 से जनवरी 2026 के दौरान कनाडा से मसूर का कुल निर्यात 11,90,843 टन पर पहुंच सका जो अगस्त 2024-जनवरी 2025 के शिपमेंट 12,21,225 टन से 2 प्रतिशत कम रहा। 

जहां तक मटर का सवाल है तो कनाडा से वर्तमान मार्केटिंग सीजन की पहली छमाही में यानि अगस्त 2025 से जनवरी 2026 के दौरान इसका कुल निर्यात 13,22,401 टन पर पहुंच सका जो 2024-25 सीजन की समान अवधि के शिपमेंट 15,63,938 टन से करीब 15 प्रतिशत या 2,41,537 टन कम रहा। वैसे कनाडा से मटर का निर्यात दिसंबर 2025 के 1,25,111 टन से बढ़कर जनवरी 2026 में 1,90,480 टन पर पहुंच गया जनवरी में वहां से भारत को 81,697 टन पीली मटर का निर्यात किया गया।