कनाडा मटर: AAFC अप्रैल रिपोर्ट

18-Apr-2026 12:48 PM

कनाडा मटर: AAFC अप्रैल रिपोर्ट
2025-26
★ निर्यात बढ़कर लगभग 25 लाख टन रहने का अनुमान है। भारत और बांग्लादेश कनाडा के मटर के सबसे बड़े खरीदार बने रहेंगे।
★ सप्लाई में करीब 11 लाख टन की बढ़ोतरी के कारण, निर्यात बढ़ने के बावजूद अंतिम स्टॉक काफी बढ़ने की संभावना है। औसत कीमतों में 2024-25 के मुकाबले तेज गिरावट आने का अनुमान है, सभी प्रकार के मटर सस्ते रहेंगे। अगस्त से फरवरी के बीच अधिकांश महीनों में निर्यात 5 साल के औसत से कम रहा।
★ चीन द्वारा लगाए गए आयात शुल्क के कारण बाजार में अस्थिरता रही। बांग्लादेश को निर्यात बढ़ा, जबकि चीन की मांग प्रभावित रही।
★ हालांकि, अब चीन द्वारा 100% आयात शुल्क हटाने के बाद सीजन के बाकी समय में चीन को निर्यात बढ़ने की उम्मीद है।
★ भारत सरकार के अनुसार रबी दाल उत्पादन 162 लाख टन अनुमानित है। यह पिछले साल से 7% ज्यादा, लेकिन 5 साल के औसत से कम है
★ मार्च में सस्केचेवान में पीली और हरी मटर दोनों के दाम $15/टन बढ़े।
★ मार्च में हरी मटर, पीली मटर से $65/टन महंगी रही।
★ पूरे सीजन में यह प्रीमियम लगभग $105/टन रहने का अनुमान है, पिछले साल 2024-25 में यह प्रीमियम $208/टन था।
~~~~~~
2026-27
★ बुवाई क्षेत्र 12% घटकर 12.5 लाख हेक्टेयर रहने की संभावना, उत्पादन 25% घटकर 30 लाख टन से नीचे आ सकता है। कुल सप्लाई घटकर 43 लाख टन रहने का अनुमान। 
★ निर्यात बढ़कर 27 लाख टन हो सकता है। अंतिम स्टॉक 10 लाख टन से नीचे आ सकते हैं। कम स्टॉक के कारण कीमतों में फिर से मजबूती आने की संभावना
~~~~~~~
अमेरिका
★ 2026-27 में अमेरिका में मटर की बुवाई 11.7 लाख एकड़ रहने का अनुमान, यह 2025-26 से थोड़ा ज्यादा है।
★ 2025-26 में सप्लाई ज्यादा होने से कीमत दबाव में हैं, 2026-27 में उत्पादन घटेगा तो कीमतों में रिकवरी संभव।
★ चीन की नीति (ड्यूटी हटाना/लगाना) से ग्लोबल ट्रेंड तय होगा।