कम बिजाई के कारण ज्वार का उत्पादन घटने की संभावना
12-Mar-2026 01:28 PM
नई दिल्ली। बीते खरीफ सीजन के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर ज्वार के बिजाई क्षेत्र में काफी कमी आ गई थी और कुछ क्षेत्रों में अधिशेष वर्षा एवं बाढ़ से फसल को नुकसान भी हुआ था।
इसके फलस्वरूप खरीफ कालीन ज्वार का उत्पादन 17.37 लाख टन से लुढ़ककर 11.30 लाख टन पर अटक जाने का अनुमान है।
इसी तरह रबी सीजन में भी ज्वार का रकबा घटकर 23.01 लाख हेक्टेयर रह गया जो पिछले साल के बिजाई क्षेत्र 24.22 लाख हेक्टेयर से 1.21 लाख हेक्टेयर कम है।
यद्यपि फसल की हालत सामान्य है लेकिन फिर भी क्षेत्रफल में कमी के कारण इसका उत्पादन पिछले साल के 31.87 लाख टन से गिरकर बार 30.98 लाख टन पर अटक जाने का अनुमान लगाया गया है।
जायद या ग्रीष्मकालीन सीजन के लिए फसल की बिजाई अभी जारी है। वैसे जायद सीजन में ज्वार का सीमित उत्पादन (30-40 हजार टन) होता है।
2024-25 के सम्पूर्ण सीजन में 49.55 लाख टन ज्वार का उत्पादन हुआ था जो इस बार 42.60 लाख टन रह जाने की संभावना है।
