कालीमिर्च- मुनाफावसूली बिकवाली से घट सकते हैं कालीमिर्च के भाव
13-Jun-2024 07:13 PM
नई दिल्ली । आज कालीमिर्च की कीमतों में स्थिरता रही। सूत्रों का कहना है कि हाल ही में कीमतों में लगभग 80/100 रुपए प्रति किलो की तेजी आने के कारण कालीमिर्च में लिवाली नहीं है।
संभावना व्यक्त की जा रही है बढ़ी कीमतों में बाजार में मुनाफा वसूली बिकवाली आ सकती है। जिस कारण में जल्द ही कालीमिर्च में भाव 20/20 रुपए घटने की संभावना है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी गत 2/3 दिनों में वियतनाम की कालीमिर्च में भाव 7800/8000 रुपए पर स्थिर है। भारतीय बाजारों में आज कालीमिर्च का उठाव न होने के कारण भाव अपने पूर्व स्तर पर दबे रहे। हालांकि कीमतों में अधिक मंदा संभव नहीं है। एक बार भावों में गिरावट आने के पश्चात कीमतों में फिर सुधार होगा।
