कालीमिर्च मजबूत

12-Mar-2024 07:14 PM

नई दिल्ली । घटे भावों पर लोकल मांग सुधरने के कारण कालीमिर्च के गिरते भाव रुक गए है। और गत दो दिनों के दौरान कीमतों में 10/15 रुपए प्रति किलो की तेजी दर्ज की गई है।

सूत्रों का मानना है कि हालांकि कालीमिर्च की कीमतों में अधिक तेजी की संभावना नहीं है लेकिन भाव काफी घट जाने के कारण अब और मंदा संभव नहीं है। उल्लेखनीय है कि चालू सीजन के दौरान देश में कालीमिर्च का उत्पादन 70/72 हजार टन होने के कारण विगत कुछ समय से कीमतों में मंदा बना हुआ था।

उल्लेखनीय है कि चालू वर्ष के दौरान जनवरी माह में कोचीन बाजार में कालीमिर्च का भाव 615/650 रुपए बोला जा रहा था जोकि वर्तमान में घटकर 510/540 रुपए पर आ गया है।

सूत्रों का मानना है कि भारत के अलावा इस वर्ष श्रीलंका में भी कालीमिर्च का उत्पादन होने के समाचार है। श्रीलंका में नई फसल की आवक अप्रैल माह में शुरू हो जाएगी।